Breaking News

संदीप वोरा का विवाह 8 जुलाई को : पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और होम मिनिस्टर अमित शाह ने नवदंपति के साथ वोरा परिवार को दी बधाई

द सीजी न्यूज 

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के पौत्र और स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के सुपुत्र संदीप वोरा के विवाह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं। विधायक अरुण वोरा ने पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान सभी प्रमुख राजनेताओं को संदीप के विवाह का निमंत्रण पत्र देने गए थे। विवाह समारोह में शामिल न हो पाने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और अमित शाह ने नवदंपति को विवाह की शुभकामनाओं के साथ  आशीर्वाद दिया है।

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा अपने दादा मोतीलाल वोरा के साथ दिल्ली में वर्षों तक सक्रिय रहे हैं। संदीप वोरा के विवाह समारोह में देश के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेहद विश्वासपात्र और करीबी नेताओं में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के दीर्घ राजनीतिक जीवन में सभी दलों के राजनेताओं से आत्मीय संबंध रहे हैं। हर दल के राजनेता वोरा को सम्मान देते रहे। 8 जुलाई को उनके पौत्र संदीप वोरा के विवाह के अवसर पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवदंपति को मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद के साथ वोरा परिवार को बधाई दी है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!