
द सीजी न्यूज
अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के पौत्र और कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के पुत्र संदीप वोरा के विवाह समारोह में शुक्रवार को देर रात तक दिग्गज नेताओं का आगमन होता रहा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर में वोरा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने विधायक अरुण वोरा को फोन पर पुत्र के विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गृहमंत्री अमित शाह पहले ही विधायक अरुण वोरा को पुत्र के विवाह की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर चुके हैं। उनके अलावा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन बंसल, कांग्रेस महासचिव शक्ति सिंह ने भी फोन पर वोरा को पुत्र के विवाह की बधाई दी और मंगलमय जीवन की कामना की।
दुर्ग स्थित गायत्री पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में रात 8 बजे से प्रमुख नेताओं का आगमन शुरू हुआ। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पाठ्य् पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, रायपुर के कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता व अफसर पहुंचे और नव दंपति को आशीर्वाद दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal