Breaking News

NSUI ने भूपेश सरकार से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की : प्रदेश सचिव शिवांग साहू बोले – छात्रहित में NSUI ने लड़ी हर लड़ाई

द सीजी न्यूज 
भिलाई। छत्तीसगढ़ में फिर से छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एनएसयूआई ने भूपेश सरकार से छात्रसंघ चुनाव करने की मांग की है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने इसके लिए पहल की है। एनएसयूआई ने सदैव छात्रों की मांगों को जोरशोर से उठाया है। छात्रों की जायज मांगों को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ी गई है। ऑनलाइन एग्जाम से लेकर कोरोना काल में छात्रों को दी जाने वाली राहत दिलाने सहित समय-समय पर विभिन्न समस्याओं का समाधान एनएसयूआई की पहल से हुआ है।
शिवांग ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विश्वविद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जहां छात्र अपने नेतृत्व को चुनकर अपनी आवाज बुलंद कर विश्वविद्यालय तक पहुंचाते हैं। कोरोनाकाल में ऑनलाइन मोड में परीक्षा करवाने एनएसयूआई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी विश्वविद्यालयों में एनएसयूआई का संगठन मजबूत है। निश्चित रूप से सभी विश्वविद्यालयों में संगठन की जीत होगी। एनएसयूआई पर छात्रों का विश्वास और भरोसा और बढ़ा है। यही हमारी ताकत है। इसे आगे भी बरकरार रखा जाएगा।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!