द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के रेसिडेंट कमिश्नर गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर +91-9997060999 और छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर +91-1146156000 है।
आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नम्बरों में सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal