Breaking News

नदी में डूबने से कई मौतों के बाद एनीकट के दोनों छोर पर गेट लगाने की तैयारी : वोरा ने शीघ्रता से कार्य पूरा करने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज 

शिवनाथ नदी के एनीकट कम रपटा के दोनों छोर पर गेट लगाने का काम इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने हर साल बारिश के मौसम में एनीकट पार करते समय दुर्घटना से होने वाली मौतों पर रोक लगाने जल संसाधन विभाग के अफसरों को गेट लगाने के निर्देश दिये थे। वोरा के निर्देश के बाद अब गेट लगाया जाएगा। एनीकट के ऊपर से पानी बहने पर नदी के दोनों छोर पर गेट लगने से बाइक, कार या पैदल व साइकिल से लोग एनीकट पार नहीं कर पाएंगे। जल संसाधन विभाग के ईई सुरेश पांडे ने बताया कि एनीकट के ऊपर पानी बहने पर गेट में ताला लगाया जाएगा। पानी के तेज बहाव के दौरान लोग एनीकट कम रपटा को पार नहीं कर पाएंगे।

एनीकट के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के कारण एनीकट कम रपटा के दोनों ओर अस्थायी रूप से बेरिेकेडिंग कर आवागमन रोका गया है। अब यहां स्थायी व्यवस्था के तहत गेट लगाया जाएगा।

वोरा ने गत दिवस जल संसाधन विभाग के अफसरों के साथ महमरा तट पर गेट निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। वोरा ने कहा कि हाल ही में एनीकट में पैर फिसलने से नदी में डूबने के कारण 14 वर्षीय बालक तुषार साहू की मौत हो गई थी। पिछले वर्षों में भी कई लोगों की मौत नदी तट पर हुई है। एनीकट के ऊपर पानी का बहाव होने के बावजूद इसे पार करने के दौरान बाईक सवार या साइकिल सवारों की जान जा चुकी है। लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए वोरा ने शिवनाथ नदी पर एनीकट के दोनों ओर गेट लगाने कहा है।

वोरा ने गेट लगाने की व्यवस्था के साथ ही पुलिस प्रशासन से कहा है कि गेट पर ताला लगाने के साथ ही यहां सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी नियमित रूप से लगाई जाएं। रात के समय यहां पुलिस तैनात न होने पर शरारती तत्व गेट तोड़कर एनीकट पार करने का प्रयास कर सकते हैं। इसे रोकने और व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए यहां सुरक्षा गार्ड या पुलिस के सिपाहियों की 24 घंटे तैनात करना आवश्यक है।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!