गोधन न्याय योजना की शुरुआत दो वर्ष पहले 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। आज वितरित की गई राशि में एक जुलाई से 15 जुलाई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.69 करोड़ रुपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.88 करोड़ और महिला समूहों को 1.91 करोड़ रुपए की लाभांश राशि का भुगतान शामिल हैं।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया कार्यक्रम में उपस्थित रहे। गोबर खरीदी के एवज में आज किए गए भुगतान की राशि को मिलाकर अब तक 153.44 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत अब तक गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 147.99 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।