Breaking News

दुर्ग के करीब भिलाई की थोक सब्जी मण्डी खुलने से हर वर्ग को होगी परेशानी : सब्जी-फल व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताई समस्या

द सीजी न्यूज 

दुर्ग के थोक फल-सब्जी व्यापारियों ने आज कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर आकाशगंगा थोक सब्जी मण्डी को प्रियदर्शनी परिसर या भिलाई नगर स्टेशन के पास व्यवस्थापित करने पर विरोध जताया। दुर्ग थोक फल-सब्जी व्यापारी संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष नासिर खोखर ने कहा कि दुर्ग मण्डी से महज  5 कि.मी. दूरी पर भिलाई की थोक सब्जी मंडी बनाने से दुर्ग मण्डी का व्यापार प्रभावित होगा।

उन्होंने कहा कि भिलाई थोक सब्जी मण्डी का संचालन 1990 में दुर्ग से 10 किलोमीटर दूर सुभाष मार्केट, पावर हाउस में होता रहा है, जिसे व्यवस्थापन के नाम पर  आकाश गंगा लाया गया और अब इसे दुर्ग की थोक सब्जी मंडी के करीब लाया जा रहा है। सिर्फ 5 कि. मी. के दायरे में दो थोक सब्जी फल मण्डी व्यवस्थित होना उचित नहीं हैं। सभी जिलों में फल-सब्जी व अन्य सभी थोक व्यवसाय को शहर की आबादी से दूर बसाया जा रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमधा, धमतरी, जगदलपुर में ऐसा किया जा रहा है।

भिलाई मंडी को शहर के भीतर भिलाई नगर स्टेशन के पास रिहायशी इलाके में व्यवस्थापन उचित नहीं है। इससे भविष्य में यातायात की परेशानी व दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। यहां किसानों के साथ-साथ व्यापारियों और ग्राहको को परेशानी होगी। भिलाई 3, पावर हाऊस से कुम्हारी मण्डी और भिलाई की मण्डी के दूर होने पर छोटे व्यापारियों को परेशानी होगी। उनको ट्रान्सपोर्टिंग चार्ज भी ज्यादा लगेगा।

व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा है कि एक ही जिले में 3 थोक सब्जी मण्डी कुम्हारी, भिलाई व दुर्ग में उचित दूरी के हिसाब से व्यवस्थित होना चाहिए। भिलाई मण्डी को दुर्ग और कुम्हारी के बीच व्यवस्थापन किया जाए, ताकि किसान, व्यापारियों और फुटकर व्यापारी के साथ आम जनता को परेशानी न हो। सरलता से सभी को सस्ती दर पर सब्जियां मिल सकें। कलेक्टर को आवेदन देने वालों में मुरली भद्रन, मो शमीम,  गोलू सिन्हा, शरद मटियारा, निलेश सिन्हा, श्रीकांत, संजू ढीमर, शिव ढीमर, चंदू सिन्हा, धर्मपाल साखरे, अकील भिंडसरा, गोल्डी सिन्हा, शरद ओझा व अन्य व्यापारीगण शामिल हैं।

Check Also

भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!