द सीजी न्यूज
चाणक्य इंजीनियरिंग फाउंडेशन द्वारा आज साइंस कालेज, दुर्ग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोजगार के क्षेत्र में आप कैसे जाएं, विषय पर आयोजित कार्यशाला में स्टूडेंट्स को मेहनत में कमी न करने और हार न मानते हुए लगातार कोशिशें जारी रखने की नसीहत दी गई। स्टूडेंट्स से कहा गया कि युवा वर्ग जागरूक होकर आने वाले कल के लिए स्वयं को तैयार कर लें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन और विधायक अरुण वोरा ने इस मौके पर कहा कि युवा वर्ग दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मेहनत से हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
वोरा ने कहा कि जीवन में असफल होने पर कभी भी हार नहीं मानना चाहिए, बल्कि नई संकल्पशक्ति के साथ चुनौतियों का सामना करना चाहिए। वोरा ने कहा कि इंफार्मेशन टेक्नॉलाजी और आधुनिकतम तकनीक के दौर में स्टूडेंट्स को कई गुना तेजी से ज्ञान मिल रही है। युवाओं को एक लक्ष्य तय करने के बाद उसे पाने की कोशिश में जी-जान से जुटना चाहिए।
वोरा ने कहा कि राजनीति हो या कोई और सेवा-व्यवसाय, हर फील्ड में अनवरत प्रयास और सतत मेहनत से सफलता की मंजिलें तय की जा सकती हैं। कार्यशाला में दुर्ग विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कुलदीप, चाणक्य इंजीनियरिंग फाउंडेशन के अक्षय अग्रवाल, एके तैलंग, वैभव हिमाशी के अलावा कॉलेज प्राचार्य आरएन सिंह सहित अन्य लेक्चरर, कालेज स्टाफ के लोग मौजूद थे।
चाणक्य एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की एक मुहिम की शुरुआत की जा रही है। चाणक्य एजुकेशन द्वारा स्कूल-कालेजों के शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला को प्रिंसिपल सहित अन्य वक्ताओं ने भी सुना।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

