Breaking News

उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर शिक्षक संवारते हैं हजारों छात्रों का भविष्य : वोरा

  • चंद्रशेखर आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता सविता गुप्ता के सेवानिवृत होने पर विधायक वोरा के साथ शाला परिवार ने भावभीनी विदाई दी

द सीजी न्यूज 

चंद्रशेखर आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल में आज हिंदी विषय की व्याख्याता सविता गुप्ता के सेवानिवृत होने पर उन्हें शाला परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने सविता गुप्ता का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। वोरा ने कहा कि व्याख्याता सविता गुप्ता ने स्कूली बच्चों को ज्ञान बांटने और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का कार्य पूरी निष्ठा से किया। वोरा ने उन्हें उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्राचार्य दिनेश अग्रवाल, निशात अहमद, रीता मजूमदार, स्मृति डेनियल, पी पाढी, जागृति साहू, जया कश्यप, नीलम सेन, शैलेंद्र दुबे, प्रकाश देवांगन, धर्मेंद्र गुप्ता, कंचन राजपूत उपस्थित थे। शाला परिवार की ओर से सेवानिवृत व्याख्याता सविता गुप्ता को उपहार भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

वोरा ने किया क्लासरूम विजिट – प्रश्न भी पूछे  

इस दौरान वोरा ने स्कूल भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। डीएमएफ फंड से यहां 40 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण के कार्य किये जा रहे हैं। वोरा ने अलग अलग क्लास रूम में जाकर छात्रों से बातचीत की। वोरा ने छात्रों से विज्ञान, हिंदी जैसे विषयों पर प्रश्न भी पूछे। स्टूडेंट्स को अच्छे से पढाई करने और माता पिता व गुरूजनों का सम्मान करने की नसीहत देते हुए वोरा ने कहा कि छात्र जीवन में जी-तोड़ मेहनत कर सभी छात्र अपने भविष्य को संवार सकते हैं।

छात्राओं ने रिक्वेस्ट की … फोटो प्लीज …

वोरा के स्कूल निरीक्षण के दौरान दर्जनों छात्र-छात्राएं उनके पास आकर चरण स्पर्श करते रहे। वोरा सभी से स्नेह से मिलते रहे। इसी दौरान कई छात्राओं ने आग्रह किया … फोटो प्लीज। उनके आग्रह पर वोरा ने प्रिंसिपल और छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाई, साथ ही अच्छे से पढ़ाई करने कहा।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!