द सीजी न्यूज
दुर्ग/ अल्पसंख्यक समुदाय के अंतर्गत मुस्लिम, इसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन और पारसी समाज के विद्यार्थियों के लिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 के लिए पोर्टल प्रारंभ किया जा चुका है। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विगत वर्ष की परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थी, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक की वार्षिक आय रुपये 1 लाख पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत और अभिभावक की वार्षिक आय रुपये 2 लाख व मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पाने वाले और अभिभावक की वार्षिक आय रुपये 2.50 लाख तक वाले अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों से भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के वेबसाइट www.scholarships.gov.in में आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 है। संस्था द्वारा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2022 है। पोस्ट मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति और व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट कम मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है। संस्था द्वारा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 तक है। विस्तृत जानकारी के लिए आदिवासी विकास विभाग कार्यालय दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal