Breaking News

महापौर ने दिये कड़े निर्देश : सफाई कार्य की मॉनिटरिंग गंभीरता से करें : लापरवाही बरतने वालों पर करें कड़ी कार्यवाही

  • महापौर ने प्रभारी के साथ की सफाई कार्यो की समीक्षा, बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर दिये कड़े गुणात्मक सुधार के निर्देश 

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के निर्धारित समय तक अपने कार्य स्थल में उपस्थित न रहने की शिकायतें मिल रही है। नाली और नालों की नियमित रूप से सफाई निरन्तर करें। रात्रिकालीन सफाई में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महापौर ने कहा कि पार्षदों सहित नागरिकों से  वार्डों में सफाई न होने की शिकायतें मिल रही है। ऐसी शिकायतें मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा और सुपरवाइजर गंभीरता से कार्य करें। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले और अनुपस्थित कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही करें।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी हमीद खोखर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सुरेश भारती, प्रताप सोनी, मनोहर शिंदे, राजू सिंह, राजेन्द्र सराठे, रामलाल भट्ट, प्रदीप सोनी, राहुल आदि उपस्थित थे। महापौर बाकलीवाल ने सफाई व्यवस्था को सुधारने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व सफाई दरोगा से चर्चा की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रतिदिन निधारित समय तक गलियों, सड़कों व नालियों की सफाई होनी चाहिए। कचरा उठाने के साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य शतप्रतिशत किया जाना चाहिए। वे खुद शहर भ्रमण करेंगे और कहीं से भी सफाई में कमी की समस्या नहीं मिलनी चाहिए।

महापौर ने भी उद्यानों में साफ सफाई बेहतर करने के निर्देश दिये। नालियों में चूना पाउडर और दवाई का छिडकाव करने, मच्छर बढ़ने की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन फागिंग कराने, नालियों में प्रतिदिन दवाई छिड़काव करने के साथ ही सुपरवाइर फ़ोटो खींचकर वार्ड पार्षद को व्हाट्सएप करें। महापौर ने कहा कि सफाई कर्मियों की प्रतिदिन रजिस्टर की जॉच प्रभारी सदस्य व स्वच्छता निरीक्षकों से कराएं।  सफाई में सुधार लाएंगे, तभी हम स्वच्छता रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!