Breaking News

पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत : कलेक्टर ने सस्पेंड किया

दुर्ग/ आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पटवारी इंद्रा मनोचा को सस्पेंड करने के आदेश दिये। कलेक्टर के पास राजस्व विभाग की पटवारी इन्द्रा मनोचा के विरुद्ध भ्रष्टाचार का प्रकरण सामने आया था। प.ह.नं.50 तहसील व जिला दुर्ग में पदस्थ  पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो और वीडियो क्लिप शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रथम दृष्टया में यह आरोप सत्य प्रतीत होने के कारण कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वस्तुस्थिति पर संज्ञान लेकर तुरंत दोषी पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।

कलेक्टर ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्य को कर्तव्य और निष्ठापूर्वक करने की सलाह भी दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासकीय कर्मचारी व प्रशासनिक अमला आम जनता की सेवा के लिए हैं। प्रत्येक शासकीय अधिकारी और कर्मचारी का कर्तव्य है कि वे आम नागरिकों को यह सेवा बिना किसी बाधा के मुहैया कराएं और नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करे।

 

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!