Breaking News

राजनांदगांव में पकड़े गए नशीले दवाओं के साथ 4 तस्कर : सभी आरोपी दुर्ग के

नशीले पदार्थो की तस्करी और बिक्री के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने ऐसी एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को प्रतिबंधित कफ सिरप सहित गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी दुर्ग के हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक मनीष मानिकपुरी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 10 बीएच 8445 में भारी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित दवाओं का तस्करी की जा रही है। जिसकी सूचना प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक उमेश बघेल के माध्यम उच्चाधिकारियों को दिया गया। वाहन रामदरबार पार होने की सूचना पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने घेराबंदी करने के लिए थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक विनय सिंह बघेल को निर्देशित किया। त्वरित कार्यवाही करते हुए सोमनी में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया गया।

वाहन से जब्त हुई नशीली सिरप : इस वाहन में 04 संदिग्ध सवार थे. जिससे पूछताछ करने और कार को बारीकी से चेक करने पर कार की डिग्गी में छिपाकर रखे प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरफ (Chlorpheniramine Maleate & Codeine Phosphate Syrup COCREX COUGH SYRUP) 118 नग और नशीली कैप्सूल (Dicylomin HCI Tramadol HCI & Acetaminophen Capsules – SPAS-TRANCAN PLUS) पाया गया। थाना सोमनी में चारों आरोपी के खिलाफ धारा 8, 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई की गई.

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी : इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

1- सोहेल पिता मो. रियाज उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड 30 बाजार पारा जामा मस्जिद के पीछे दुर्ग
2- समीर खोखर अशरफी पिता मो. रशीद उम्र 23 वर्ष निवासी मुस्लिम सांस्कृतिक भवन के पास केलाबाड़ी दुर्ग
3- शेख कासिम पिता शेख असलम उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-30 बाजार पारा जामा मस्जिद के पीछे दुर्ग
4- सज्जाद बेग पिता हबीब बेग उम्र 19 वर्ष निवासी रायपुर नाका मस्जिद के पास दुर्ग

नशे के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई : कार्रवाई के बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा है कि ” नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!