Breaking News

‘ये हिंदू समाज ढोंगी नंबर वन है’ : गुजरात के राज्यपाल का विवादित बयान

गुजरात के राज्यपाल ने आगे कहा – ‘लोग ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं। वे गाय को दूध देने तक गौशाला में रखते हैं। एक बार जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो वे उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं।

द सीजी न्यूज 

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के ताजा बयानों के कारण नया विवाद खड़ा कर दिया हैं। उनके हिंदुओं को ढोंगी बताने वाले बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। नर्मदा जिले के पोइचा गांव में उन्होंने ‘जैविक खेती’ के विषय पर आयोजित एक सेमिनार में उन्होंने कहा कि हिंदू नंबर 1 के ढोंगी हैं।

आचार्य देवव्रत ने कहा, ‘अभी जो रासायनिक खेती हो रही है, उससे तुम प्राणियों को मारने का काम कर रहे हो। प्राकृतिक खेती करोगे तो जीवन देने का काम होगा। ये जो मनुष्य है, उसके जितना पाखंडी, बनावटी और ढोंगी कोई नहीं है। लोग भगवान से प्रार्थना करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, ताकि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। मैं कहता हूं कि अगर आप जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे ऐसे ही प्रसन्न हो जाएंगे। मैं वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ कह रहा हूं कि रासायनिक खाद के प्रयोग से आप पशुओं को मार रहे हैं। अगर आप जैविक खेती अपनाते हैं, तो इससे आप पशुओं को जीवन देंगे।’

गुजरात के राज्यपाल ने आगे कहा, ‘लोग ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं। वे गाय को दूध देने तक गौशाला में रखते हैं। एक बार जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो वे उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू नंबर-1 के ढोंगी हैं। हिंदू धर्म और गाय आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां लोग स्वार्थ के लिए ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं।’

गवर्नर ने कहा कि, ‘तुम जय तो बहुत बोलते हो गऊ माता की, पूजा भी करते हो, तिलक भी लगाते हो, घंटी भी बजाते हो लेकिन, जब बेचारी गाय दूध नहीं देती, तो उसे घर से बाहर भी निकाल देते हो। गऊ माता की जय हो, गऊ माता की जय हो, न दूध पीते हो और न ही गाय पालते हो और गऊ माता की जय कहते हो।  इसलिये मैं कहता हूं ये हिंदू समाज ढोंगी नंबर वन है।’

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!