Breaking News

विधायक-महापौर ने भूमिपूजन कर 61.82 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यों की रखी आधारशिला

  • पटेल समाज के सामुदायिक भवन में बनेगी बाउंड्रीवाल। सड़क सीमेंटीकरण भी होगा।  
  • पटरीपार के लोगों को बेहतर सुविधा देने विकास कार्यो का विधायक-महापौर ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वार्ड क्रमांक 5 मरार पारा में पटेल समाज के सामाजिक भवन में 23 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण और सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा पटरीपार में विकास और निर्माण कार्य के लिए विधायक और महापौर ने वार्ड 21 स्ट्रीट नं. 15 हनुमान नगर, स्ट्रीट न.10 ए मुकुट नगर और केपीएस स्कूल में सीमेंट सड़क निर्माण के लिए 12.50 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस मौके पर विधायक, महापौर ने उपस्थित वार्डवासियों से कहा कि मूलभूत विकास और निर्माण कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं हैं। नागरिकों की जरूरत और सुविधाओं को देखते हुये विकास एवं निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, गया पटेल, लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वार्ड पार्षद अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, जयश्री जोशी, सत्यवती विजयंत पटेल, बृजलाल पटेल, प्रकाश गीते, निखिल खिचरिया, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, उप अभियंता बीपी मिश्रा, आर के पालिया, पंकज साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। काफी समय से पटरीपार के पार्षद व नागरिकों द्वारा सड़क सीमेंटीकरण की मांग की जा रही थी।

विधायक व महापौर ने काली मंदिर स्थित गार्डन का फीता काटकर लोकार्पण किया। यह गार्डन महापौर निधि व पार्षद निधि से 10 लाख की लागत से नये स्वरूप में तैयार हुआ है। वार्ड क्रमांक 59 में अधोसंरचना मद से 9.32 लाख रुपए की लागत से राधिका फोनिक्स के पीछे सड़क का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्र. 59 नरसिंह विहार कॉलोनी सड़क नंबर 1 की  महापौर निधि से 7 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!