Breaking News

वोरा निवास से धूमधाम से हुई विघ्नहर्ता गणेश की विदाई

दिखा छत्तीसगढ़ महतारी का रंग, जगह जगह हुआ स्वागत

द सीजी न्यूज

पूरे देश भर में भक्ति भाव और उल्लास से मनाया जाने वाला गणेश उत्सव छत्तीसगढ़ प्रदेश समेत दुर्ग में भी पूरे उत्साह से मनाया गया। लगातार वर्षों से चल रही परंपरा के अनुरूप वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के निवास के सामने भी भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना इस वर्ष भी की गई थी। कोरोना काल के दो वर्ष में फीके रहे माहौल के बाद इस वर्ष जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सबसे पहले विवेकानंद नगर महिला समिति की सदस्य कॉलोनी के गणेश जी की प्रतिमा के साथ छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में विधायक वोरा के निवास पहुंची। यहां वोरा निवास में विराजमान प्रतिमा के विसर्जन आरती में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ी धुनों पर जमकर डांस किया जिसमें मंजू वोरा ने भी हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा में महिलाओं एवं बच्चियों ने जमकर समां बांधा। इसके बाद विसर्जन के लिए झांकियों के साथ जुलूस निकाला गया जिसका जगह जगह चौक चौराहों पर स्वागत किया गया।आरती की गई। साईं द्वार पर ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इसी तरह गंजपारा में पार्षद श्रद्धा सोनी द्वारा भी महिला टीम के साथ स्वागत आरती की गई।

पुलगांव स्थित शिवनाथ तट पर चाक चौबंद व्यवस्था देख विधायक वोरा ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं स्थानीय तैराकों की सराहना की। विगत वर्षों की लचर व्यवस्था के विपरीत इस वर्ष सड़कें, प्रकाश व्यवस्था, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने नदी तट पर काफी बेहतर व्यवस्था की है। पुलिस कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव खुद मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी विसर्जन में हिस्सा लेकर गणपति भगवान का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी कौशल किशोर सिंह, नंदू महोबिया, महिला ब्राम्हण समाज अध्यक्ष सुमन पांडेय, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, सुमित वोरा, संदीप वोरा, संजीव श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, विवेक मिश्रा, कमलेश शर्मा उपस्थित थे।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!