Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा : चंदा न देने पर कांग्रेसियों ने सब्जी दुकान तोड़ी : पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया

द सीजी न्यूज

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर फिर नया विवादास्पद एपिसोड सामने आया है। केरल के कोल्लम में कांग्रेसियों ने एक दुकानदार की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। भारत जोड़ो यात्रा का चंदा न देने पर दुकान में तोड़फोड़ की गई। दुकानदार का नाम एस फवाज है और वे कोल्लम में सब्जी की दुकान चलाते हैं। तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने पर केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

फवाज ने कहा कि 14 सितंबर को कांग्रेस के कुछ लोकल लीडर उनकी दुकान पर आए और भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगने लगे। मैंने 500 रुपए दिए, लेकिन उन्होंने दो हजार रुपए की मांग की। इतनी रकम देने से मना करने पर कांग्रेसियों ने मेरी दुकान में तोड़फोड़ की और सब्जी भी सड़क पर फेंक दी। सब्जी की दुकान में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में दुकानदार ने कुनिकोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुकान में तोड़फोड़ करने वालों में यूथ कांग्रेस के महासचिव अनीस खान भी शामिल थे। खान अपने पांच साथियों को लेकर दुकान पर पहुंचे। चंदे की रकम न देने पर उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

कार्यकर्ताओं का बर्ताव स्वीकार नहीं: केरल कांग्रेस अध्यक्ष

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने कहा- हम दूसरी पार्टियों की तरह कॉर्पोरेट फंडिंग से पैसा नहीं लेते हैं। हम छोटे स्तर पर चंदा लेते हैं, जिसे लोग अपनी मर्जी से देते हैं। कोल्लम की घटना में शामिल 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया गया है। वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते और उनका बर्ताव जायज नहीं है।

Check Also

चंडी मंदिर में भव्य मंडपम निर्माण का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने दिए निर्देश THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!