- छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग द्वारा जारी किया गया नया पंजीयन लिंक https://cgqdc.in/cgqdc-user-registration
द सीजी न्यूज
मॉप अप राउंड के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के पंजीयन के लिए 17 अक्टूबर तक खुला लिंक
राज्य शासन द्वारा सचिव छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग के अनुरोध पर अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए मॉप अप राउंड के तहत 16 सितंबर से 17 अक्टूबर 2022 तक पोर्टल खोला गया है। छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग द्वारा जारी किया गया नया पंजीयन लिंक https://cgqdc.in/cgqdc-user-registration है। इन वर्गाे के जिन व्यक्तियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है या जो छूट गए हैं, वे इस लिंक पर अपना पंजीयन स्वयं कर सकते हैं।
कलेक्टर ने अपील की
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना पंजीयन कराने कहा है। उन्होने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र का संदर्भ देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य शासन के अंतर्गत कार्यरत अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पंजीयन नहीं कराया गया है। छूटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के समस्त व्यक्तियों को नवीन पंजीयन करने के लिए 16 सितंबर से 17 अक्टूबर 2022 तक पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल खोला गया है। समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इस अवधि में स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते हैं। पोर्टल में नवीन पंजीयन के लिए वेब पोर्टल cgqdc.in पर login और मोबाइल एप्प cgqdc पर भी सुविधा उपलब्ध है, जिस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal