Breaking News

आज से खुल सकता है रायपुर नाका अंडरब्रिज : विधायक और कलेक्टर ने अंडरब्रिज का निरीक्षण किया : वोरा बोले – आम जनता चाहती है तत्काल शुरू हो आवागमन

  • रेलवे ने पहले लोकार्पण कराने सहमति दी : अचानक काम अधूरा होने की बात कहना आश्चर्यजनक – वोरा
  • अंडरब्रिज प्रारंभ न होने से आम जनता परेशान : जनहित में फौरन शुरू होना चाहिए आवाजाही

द सीजी न्यूज

शहर के दोनों अंडरब्रिज के लोकार्पण को लेकर घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। आज स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित नगर निगम, पीडब्लूडी और सेतु विभाग के अफसरों के साथ दोनों अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद सेतु विभाग के अफसरों से कहा कि रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इधर, विधायक अरुण वोरा ने साफ कहा कि जनता की सुविधा के लिए अंडरब्रिज को खोलना जरूरी है। लाइट व्यवस्था सहित पेंटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। आम जनता चाहती है कि अंडरब्रिज से आवागमन शुरू किया जाना चाहिए।

वोरा ने कहा कि लोकार्पण कार्यक्रम तय होने के बाद सारी तैयारियां होने से अचानक दो दिन पहले रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का लोकार्पण कराने में टालमटोल का रवैया आश्चर्यजनक है। आम जनता सर्वोपरि है। जनहित से बड़ा कुछ भी नहीं होता। आम जनता चाहती है कि आवागमन तत्काल शुरू किया जाना चाहिए।

स्थानीय नागरिक बोले – दो साल से परेशानी झेल रहे, तत्काल अंडरब्रिज खोला जाए, शुरू करेंगे आवाजाही

विधायक अरुण वोरा और कलेक्टर द्वारा अंडरब्रिज का निरीक्षण के दौरान सिंधिया नगर, सिकोलाभाठा के नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर अंडरब्रिज खोलने की मांग शुरू कर दी। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि रेलवे का रवैया आश्चर्यजनक है। अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद अगर जनता चाहती है, तो आवागमन शुरू किया जा सकता है। वोरा ने भी इस पर सहमति जताई। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेता अलताफ अहमद, एमआईसी मेंबर शंकर ठाकुर, एल्डरमैन राजेश शर्मा, राजकुमार पाली, संदीप वोरा, कुणाल तिवारी, सुशील भारद्वाज, विनोद सेन, मोहम्मद उस्मानी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!