Breaking News

भिलाई में जिले का पहला आधुनिक विद्युत शवदाह गृह बनकर तैयार

  • शीघ्र होगा प्रारंभ, मेयर नीरज पाल और कमिश्नर रोहित व्यास ने मुक्तिधाम पहुंच कर लिया जायजा

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में बनकर तैयार हो चुका है। मुक्तिधाम में मेयर नीरज पाल और निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने संयुक्त रूप से विद्युत शवदाह पहुंचकर विस्तार से जानकारी ली। शेड सहित कमरा निर्माण किया जा चुका है। यहां मशीन इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं।

विद्युत शवदाह में शवदाह की प्रक्रिया आधे घंटे में पूरी हो जाएगी। अस्थि आदि प्राप्त करने के लिए आधे घंटे का अतिरिक्त समय लगेगा। इस तरह 1 घंटे में शवदाह और अस्थि संग्रहण की प्रक्रिया पुरी हो जाएगी। पर्यावरण के लिहाज से भी विद्युत शवदाह गृह बहुत उपयोगी है। दिन भर में 10 घंटे में 8 से 10 शवदाह हो सकेगा। बारिश के दिनों में भी यह काफी कारगर साबित होगा, क्योंकि इन दिनों अधिकतर लकड़ी और कंडे बारिश में भीग जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसे शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विद्युत शवदाह गृह के निर्माण कार्य में लगभग  52 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसका संचालन और संधारण करने एजेंसी 2 साल तक काम करेगी। इसे मेंटेन रखने के साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कोरोना काल में मुक्तिधाम में अधिक संख्या में शव आने के बाद रामनगर के मुक्तिधाम में इसे स्थापित करने का प्लान तैयार किया गया। मुक्तिधाम के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, महापौर के निज सचिव वसीम खान, उप अभियंता अर्पित बंजारे व बसंत साहू आदि मौजूद रहे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!