Breaking News

बहन साथ रहती थी, उसी की जमीन पर खेती करते थे, रिकार्ड देखा तो किसी और का नाम : कलेक्टर जनदर्शन में किसान ने की शिकायत

द सीजी न्यूज

दुर्ग / पोटिया के एक किसान ने आज जनदर्शन में बताया कि उसकी बहन अपने पति से विवाह विच्छेद होने के बाद 1987 से उनके पास रह रही थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी। बोरी की उनकी जमीन की देखरेख किसान द्वारा की जा रही थी। बहन ने अपनी भूमि का स्वामित्व मेरे नाम रखा था। बहन की मृत्यु के बाद कुछ दलालों ने भूमि खरीदने की इच्छा जताई और तब जब रिकार्ड देखा गया तो भूमि किसी और के नाम पर दर्ज पाई गई। कलेक्टर ने बोरी तहसीलदार को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई,  अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अवैध आटाचक्की और मसाला पिसाई उद्योग से संबंधित शिकायत – पदुम नगर भिलाई तीन के रहवासियों ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय  आवासीय परिसर में एक परिवार द्वारा आटाचक्की और मसाला पिसाई उद्योग से संबंधित दुकान चलाई जा रही है, इससे काफी व्यवधान होता है। इसे बंद कराने या इससे संबंधित दस्तावेज दिखाने कई बार अनुरोध किया गया है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कलेक्टर ने इस मामले पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

ग्राम नंदकट्ठी के एक ग्रामीण ने शिकायत में बताया कि उसके कोठार के सामने वाली जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। यह कब्जा आगे और पीछे दोनों ओर किया गया है। इससे कोठार से फसल को लाने-ले जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को मामले के निराकरण के निर्देश दिये। देवादा, पाटन ब्लाक के वार्ड क्रमांक 5 और 6 के निवासी भी जनदर्शन पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में लगभग 40 परिवार रहते हैं। सड़क बहुत खराब है। उन्होंने सीसी रोड बनाने की मांग की।

भेड़सर में जल कारीडोर बनाने की मांग

बेलौदी, मालूद और भेड़सर के किसानों मे आज जल कारीडोर की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां का नाला भेड़ेसर के पास शिवनाथ नदी में मिलता है। यहां काफी अतिक्रमण हो गया है जिससे नाले का बहाव बंद हो गया है। यहां पर शासन की नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य की माँग ग्रामीणों ने की। कलेक्टर ने अधिकारियों को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!