Breaking News

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष : राहुल बोले – वे ही पार्टी में मेरी भूमिका तय करेंगे : सीएम भूपेश ने दी बधाई

द सीजी न्यूज

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का नतीजा घोषित कर दिया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 7,897 वोट मिले हैं। शशि थरूर को 1,072 वोट मिले। मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी हाईकमान की ओर से समर्थन मिला है। ज्यादातर नेताओं ने उन्हें समर्थन दिया। कर्नाटक से 9 बार विधायक रहने और कई बार सांसद रहने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार के वफादार नेताओं में गिना जाता है।

खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना पार्टी में बड़े बदलाव की शुरूआत माना जा रहा है। 1998 से अब तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष थीं। बीच में दो साल के लिए 2017 से 2019 के दौरान राहुल गांधी ने यह पद संभाला था। लोकसभा चुुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने साफ कर दिया था कि अब गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं होगा। अंत तक वे इस जिद पर अड़े रहे और अब चुनाव हुए, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष चुन लिया गया है।

राहुल बोले – पार्टी अध्यक्ष तय करेंगे मेरी भूमिका

राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पार्टी प्रमुख ही उनके काम का फैसला करेंगे। कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी ने पार्टी चीफ का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बुधवार को राहुल ने यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अपनी भूमिका को लेकर कहा कि इसके बारे में पार्टी प्रमुख बताएंगे। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी में सुप्रीम होता है। हर सदस्य अध्यक्ष के पास जाता है … वे ही पार्टी में मेरी भूमिका तय करेंगे।

सीएम भूपेश ने बधाई दी

फाइल फोटो

सीएम भूपेश बघेल ने खड़गे को बधाई देते हुए उन्हें राजनीतिक कौशल, सांगठनिक अनुभव और संसदीय प्रणाली का संयुक्त अनुभव के हस्ताक्षर और संस्थान बताया है। भूपेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम सब उनके नेतृत्व में देश और पार्टी को मजबूत करने तत्पर हैं। 

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!