Breaking News

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश का नंबर 1 मुख्यमंत्री बनने पर वोरा ने दी बधाई : अफसरों से बोले – ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के बचे काम फौरन करें पूरा : भूमिपूजन के बाद विकास कार्य तत्काल शुरू कराएं : काम में ढिलाई न बरतें अधिकारी

– लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश का नंबर 1 मुख्यमंत्री बनने पर वोरा ने दी बधाई : सीएम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश ने हासिल की अनेक उपलब्धियां : उनके मार्गदर्शन में ही हो रहा है शहर का चौमुखी विकास  

द सीजी न्यूज

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर में सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने कहा है। वोरा ने कलेक्टर से चर्चा करते हुए कहा कि वे शहर में पीडब्लूडी और नगर निगम के विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें, ताकि समय पर सभी कार्य पूर्ण हो सकें। वोरा ने निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर से कहा है कि जिन कार्यों का भूमिपूजन हो रहा है या पूर्व में हो चुका है, उन सभी कार्यों को अविलंब शुरू किया जाए। विकास कार्य का भूमिपूजन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने में लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए।

वोरा ने कहा कि शहरवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए लगभग साढ़े 14 करोड़ की लागत से दो अंडरब्रिज का निर्माण पूरा कराया गया। शहरवासियों को यह सौगात देने का काम पूरा कर लिया गया है। अधिकारी अब ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण भी तेजी से पूरा कराएं, ताकि नागरिकों को शहर में शानदार पिकनिक स्पॉट की सौगात मिल सके। वोरा ने कहा कि 16 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट में फूड पार्क, बच्चों के लिए झूले, गार्डन और ओपन जिम सहित अन्य सभी निर्माण कार्य जल्द पूरे किये जाएं।

इसी तरह 6 करोड़ के गौरव पथ पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण और 5 करोड़ से बन रहे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग के  निर्माण में गति आनी चाहिए। वोरा ने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। वोरा ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए राज्य सरकार से करोड़ों रुपए स्वीकृत कराए हैं। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी स्वीकृत कार्य प्राथमिकता से पूरे किये जाएं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!