Breaking News

जब मुख्यमंत्री ने किया किसान को सैल्यूट

  • गांव के विकास की चिंता करने वाले किसान का जताया आभार

द सीजी न्यूज

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में प्रदेश के किसानों के प्रति मान-सम्मान जताने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तरीके ने लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया। भेंट मुलाकात के दौरान किसान के गांव के प्रति विकास के नजरिए को देखकर मुख्यमंत्री ने किसान को ससम्मान सेल्यूट किया। गांव के विकास की चिंता करने के लिए उनका आभार भी जताया।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में ग्राम अर्जुनी के किसान राम कुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में गौठान स्वीकृत नहीं हुआ है। गांव में गौठान के बन जाने से गांव के लोगों का विकास होगा, साथ ही महिलाओं को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने किसान राम कुमार की गांव के लोगों के विकास की चिंता करने वाली बातों को सुनकर उनकी प्रशंसा की। ससम्मान उनको सैल्यूट भी किया।

किसान के प्रति आदर और सम्मान देखकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री ने ग्राम अर्जुनी में गौठान स्वीकृत करने और शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!