Breaking News

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

  • राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल का एकीकरण डिजिटली करने पर मिला छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार
  • कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने किया पुरस्कृत
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गढ़ रहा नये आयाम, मिल रही सराहना

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हितग्राहियों को त्वरित लाभ दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। योजनाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत आर्थिक फसल बीमा पोर्टलों का एकीकरण छत्तीसगढ़ में डिजिटल भू-अभिलेख डाटाबेस (भुइयां) में अत्यंत कम समय में किया गया है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया है।

19 और 20 अक्टूबर 2022 को केरल के कोच्चि में आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन के पहले दिन छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2022 से राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल का एकीकरण छत्तीसगढ़ के डिजिटल भू-अभिलेख डाटाबेस भुइयां में सीमित समय में सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की ओर से उत्कृष्ट पुरस्कार को विशेष सचिव व कृषि विभाग के डायरेक्टर डॉ. अय्याज फकीर तम्बोली और संयुक्त संचालक कृषि, संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ बी.के. मिश्रा ने प्राप्त किया।

राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल का एकीकरण प्रदेश के डिजिटल भू-अभिलेख डेटाबेस (भुइयां) से होने से कृषकों की भूमि विवरण संबंधित जानकारी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में भुइयां पोर्टल से सत्यापन उपरांत ही इंद्राज की जा सकेगी। इससे कृषकों के सहीं खसरा नंबर रकबा और सही ग्राम की जानकारी पोर्टल पर इंद्राज होने से फसल बीमा आवरण तथा दावा भुगतान की कार्यवाही सुगमतापूर्वक पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित होगी।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!