द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर के वार्डों में प्रकाश व्यवस्था के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किये हैं। वोरा ने निगम अधिकरियों से कहा है कि सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर बनाने का काम तेजी से करें। उन्होंने कहा कि दिवाली के पहले सभी वार्डों में बंद पड़ी लाइट को सुधारा जाए। जहां आवश्यक हो, वहां लाइट बदलने का काम तत्काल किया जाए।
वोरा ने कहा कि शहर के वार्डों में स्ट्रीट लाइट बंद रहने की शिकायतें लगातार मिलती रही है। नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने विधायक निधि से 25 लाख रुपए मंजूर किये हैं। स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तत्काल किया जाए, ताकि वार्डों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सके। वोरा ने निगम अधिकारियों से कहा है कि हर वार्ड में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
वोरा ने कहा है कि 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस राशि से एलईडी आदि की खरीदी भी हो गई है। अब उनके पास स्ट्रीटलाइट से संबंधित समस्या नहीं आनी चाहिए। वोरा ने कहा कि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारना नगर निगम का काम है। निगम अधिकारी इसमें लापरवाही न करें। सभी वार्डों में पार्षदों की मांग के आधार पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तत्काल सुधारी जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
