Breaking News

एकता, अखंडता में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई : फेक न्यूज पर नियंत्रण के लिए होगी विशेष मॉनिटरिंग

  • कोटवारों को प्रशिक्षित कर जिले के इनफार्मेशन स्ट्रक्चर को किया जाएगा मजबूत
  • सड़क दुर्घटनाओं को रोकने रिपोर्ट बनाएंगे अधिकारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से जिले में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सड़क सुरक्षा, सामाजिक सौहाद्रता, सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारियां फैलने की स्थिति, वी.आई.पी आगमन और  पुलिस विभाग के सूचना तंत्र के विषय में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को संयम से काम लेने और सभ्य भाषा के इस्तेमाल की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अभद्र भाषा का प्रयोग पुलिस अधिकारी, कर्मचारी न करें।

कलेक्टर ने जिले में सामाजिक सौहाद्रता और अखंडता बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। सामाजिक सौहाद्रता, देश की एकता, अखंडता में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगने पर कोई अधिकारी जानकारी देने से न घबराएं। पब्लिक के बीच कोई भ्रांति नहीं फैलनी चाहिए।

शांति बनाए रखने पुलिस करेगी अदातन बदमाशों की निगरानी

अपराधिक मानसिकता के लोगों व आदतन बदमाशों की सूची बनाकर उनकी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी। कोटवारों को प्रशिक्षित कर जिले के इनफॉर्मेशन स्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम को जिले के कोटवारों की सूची बनाकर उनके कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। अयोग्य कोटवारों को सेवामुक्त कर नियमानुसार योग्य लोगों को नियुक्त करने कहा। कोटवारों को ब्लॉक और जिला स्तर पर पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोटवार पुलिस विभाग के इनफार्मेशन सिस्टम की इकाई है। उस इकाई को इतना मजबूत करें कि ग्रामीण स्तर पर छोटी से छोटी सूचना मिल सके।
सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी

सड़क दुर्घटना में एस.डी.एम. व थानेदार मौके पर जाकर कारणों की समीक्षा करेंगे और इसकी रिपोर्ट देंगे, ताकि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संभावित प्रयास किए जा सकें। हाईवे/पुलिस पेट्रोलिंग और पुलिस चौकियों के साथ कम्युनिकेशन स्थापित किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गतिविधियों की मानिटरिंग की जा सके। ड्रिंक एंड ड्राइव और रात में बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!