द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में आज संस्कृति विभाग के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया। मंत्री अमरजीत भगत ने अकादमी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष राम गिडलानी, उपाध्यक्ष नानक रेलवानी सहित सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा सहित अनेक विधाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया गया है। विभिन्न अकादमी और शोधपीठों संस्कृति परिषद के अंतर्गत लाकर एक छतरी में पिरोकर अलग-अलग विधाओं में विषय-विशेषज्ञों व समाजजनों के जरिए विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अकादमी के नवनियुक्त पदाधिकारी नया आयाम देने की दिशा में कार्य करेंगे। समाज और प्रदेश के संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में अकादमी का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष राम गिडलानी ने शपथ ग्रहण के बाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रही संस्कृति को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है। प्रदेश के संस्कृति और परंपरा को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, विधायक व स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी सहित बड़ी संख्या में निगम-मंडल के पदाधिकारीगण और समाज के लोग मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
