Breaking News

वोरा ने कन्या महाविद्यालय को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात, पटरीपार में कॉलेज खोलने सीएम से करेंगे मांग

एक दिन पहले बहनों ने कॉलेज में मनाया विधायक वोरा का जन्मदिन

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने डॉ वा वा पाटणकर कन्या महाविद्यालय में 50 लाख की लागत से बने दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया। छात्राओं को अतिरिक्त कमरों की सौगात देने के साथ ही वोरा ने कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया।

उन्होंने शतरंज में बहनों के साथ हाथ आजमाए। वोरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। नौजवानों के लिए नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। स्वामी आत्मानंद विद्यालयों से उत्कृष्ट शिक्षा के साथ ही एक कदम और बढकर अब मॉडल अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं। वोरा ने कहा की जल्द ही शहर के पटरी पार क्षेत्र की बड़ी आबादी में निवास करने वाले छात्र छात्राओं के लिए महाविद्यालय खोलने मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी, ताकि एक बड़ी जनसंख्या के लिए उच्च शिक्षा सुलभ हो सके। कॉलेज की छात्राओं ने वोरा का एक दिन पूर्व जन्मदिन मना कर उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया। वोरा का 22 नवंबर को जन्मदिवस है, जिसे वोरा निवास में आम जनता व कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। छात्राओं को इसकी भनक लगने पर उन्होंने अपने विधायक को एक दिन पूर्व ही जन्मदिन का केक कटवाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कालेज के प्राचार्य व स्टाफ सहित महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रीति मिश्रा समेत छत्राएँ उपस्थित रहीं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!