Breaking News

वेब-सीरिज ‘अनार्की’ की शूटिंग रायपुर में : चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने दिया क्लैप-शॉट

  • छत्तीसगढ़ में हो रही है शूटिंग
  • तारिक खान द्वारा निर्देशित ‘अनार्की’ में तिग्मांशु धूलिया, अनिता हासनंदनी, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार कर रहे हैं काम 

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में हो रही है शूटिंग

छत्तीसगढ़ में शूट हो रही वेब-सीरिज ‘अनार्की’ के लिए आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने क्लैप-शॉट दिया। निर्देशक तारिक खान द्वारा निर्देशित इस वेब-सीरिज में तिग्मांशु धूलिया, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और अनिता हासनंदनी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग रायपुर के सिविल लाइन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में हो रही है। वेब-सीरिज ‘अनार्की’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग इस साल अप्रैल में हो चुकी है। दूसरे और अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अभी छत्तीसगढ़ में चल रही है।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तैयार राज्य की फिल्म नीति की खासियतों के बारे में निर्देशक तारिक खान और उनकी टीम को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की फिल्म नीति से प्रभावित होकर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक शूटिंग के लिए लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां कई वेब-सीरिजों की शूटिंग हो चुकी है। उन्होंने निर्देशक  खान को भी वेब-सीरिज की शूटिंग के लिए राज्य शासन की तरफ से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!