Breaking News

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में एफडी की ब्याज दरें बढ़ी : 23 नवंबर से लागू होगी नई दरें

द सीजी न्यूज

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू द्वारा बैंक में पदभार ग्रहण के बाद बैंक के प्रधान कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत संचालित सभी बैंकों के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वर्तमान में बाजार की प्रतिद्वंदिता को देखते हुए बैंक की मियादी (F.D.) जमा अमानतों के अंतर्गत प्रभावशील ब्याज दरों में भी वृद्धि करना उचित होगा।

इस निर्णय के पालन में बैंक के संचालक मण्डल की बैठक 16 नवंबर को हुई, जिसमें प्राधिकृत अधिकारी राजेन्द्र साहू, उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं अवधेश मिश्रा, कृषि उप संचालक एस.एस. राजपूत और बैंक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास की स्वीकृति के बाद बैंक की सावधि (F.D.) मद अंतर्गत जमा अवधिवार अमानत राशि में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया। ये सभी दरें 23 नवंबर से प्रभावशील होंगी।

बैंक के ब्याज की बढ़ी हुई दरें इस प्रकार हैं। 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!