- शिविर के सफल संचालन के लिए निरीक्षकों की नियुक्ति
द सीजी न्यूज
दुर्ग / शहर के 10 वार्डो में ई श्रम व श्रमिक पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन 22 नवंबर से किया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में ई-श्रम व श्रमिक कार्ड बनाने के लिए नगर निगम के 10 वार्डो में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का आयोजन 22 नवंबर से 5 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक पंजीयन शिविर में पहुँचे और शिविर का लाभ उठाएं।
22 नवंबर को वार्ड 39 कचहरी वार्ड, 23 नवंबर को वार्ड 37 आजाद वार्ड ,24 नवंबर को वार्ड 58 उरला, 25 नवंबर को वार्ड 57 बघेरा, 28 नवंबर को नया पारा वार्ड 01, 29 नवंबर को वार्ड 28 बाँसपारा, 30 नवंबर को रायपुर नाका 47 वार्ड, 1 दिसम्बर को वार्ड 15 सिकोला बस्ती, 2 दिसम्बर वार्ड 17 औद्योगिक नगर और 5 नवंबर को वार्ड 53 पोटिया कला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आवेदक शिविर में दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ पहुँचे। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। शिविर के लिए निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। नगर निकाय दुर्ग के लिए बसंत वर्मा और सोनम पटेल को नियुक्त किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal