Breaking News

नवागढ़, बेमेतरा में किसानों से मिले जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू : धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया : कृषक सम्मान समारोह में शामिल हुए

  • नवागढ़ ब्लॉक के टेमरी में हुआ कृषक सम्मान सम्मेलन। सप्ताहिक हाट बाजार रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम

द सीजी न्यूज

बेमेतरा जिला के अंतर्गत नवागढ़ ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति टेमरी में कृषक सम्मान सम्मेलन और साप्ताहिक हाट बाजार रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव नवागढ़ के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष अंजली सतीश मारकण्डे, उपाध्यक्ष रितेश शर्मा थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुदयाल बंजारे ने बताया कि छ.ग. शासन ने किसानों का कर्जा माफ कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में मदद की है। नवागढ़ विधानसभा के अंतर्गत किसानों को सुविधा देने के लिए समितियों का पुनर्गठन कर 22 नवीन समितियां बनाई गई है उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में धान की खरीदी 2800 रु. प्रति क्विंटल की दर से होने लगेगी।

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने कहा कि गोधन न्याय योजना के द्वारा ग्रामीण रोजगार का सृजन किया जा रहा है। छ.ग. शासन द्वारा छात्रों के लिए हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे है। उन्होंने कृषकों को पैरा दान हेतु प्रोत्साहित किया और कृषकों को आश्वस्त किया कि धान खरीदी व्यवस्था सहित किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

सेवा सहकारी समिति प्रतापपुर, नेवसा के कृषक सम्मान समारोह में हुए शामिल

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने बेमेतरा जिले के देवकर शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया। बैंकिंग लेन-देन से संबंधित जानकारी लेने के बाद शाखा के अमानत और ऋणों की समीक्षा करते हुए ऋण वितरण में वृद्धि करने, अमानत के संबंध में खातेदारों की संख्या बढ़ाने और कृषि ऋण के अलावा गैर कृषि ऋणों का अधिक से अधिक वितरण करने के निर्देश दिये। शाखा प्रबंधक के. के. नायक को निर्देश देते हुए राजेंद्र साहू ने अमानतदारों और कृषकों से उपलब्ध सुविधा, बैंकिंग व्यवहार और छ.ग. शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

बैंक के अध्यक्ष को अपने बीच पाकर सभी किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए धान खरीदी / भुगतान प्रक्रिया और गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजनाओं के लिए छ.ग.सरकार की जनकल्याण कार्याें की सराहना की। किसानों द्वारा देवकर शाखा की बैकिंग सुविधाओं को लेकर संतुष्टि व्यक्त की गई।

सेवा सहकारी समिति प्रतापपुर और नेवसा में कृषक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि गुरुदयाल सिंह बंजारे रहे जबकि अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष अंजली मारकण्डे, उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सुरेन्द्र तिवारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नवागढ़ नगर पंचायत अ्ध्यक्ष तिलक घोष, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र साहू, संतोषी साहू जनपद सदस्य, नैना कुर्रे पार्षद, अरविंद कुर्रे अध्यक्ष सरपंच संघ नवागढ़, सत्य प्रकाश यादव सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजेन्द्र साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कार्ययोजना बना कर कार्य किये जा रहे हैं। सीएम ने शपथ ग्रहण करते ही किसानों का कर्जा माफ किया। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां धान खरीदी 2500 रु. क्विंटल की दर से की जा रही है। भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 7000 रु. की राशि दी जा रही है। छ.ग. शासन के प्रयास से प्रदेश में बेरोजगारी की दर बेहद कम है। किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। गोधन न्याय योजना के तहत स्वसहायता समूहों को स्वावलंबी बनाना और उनके द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट की किसानों में अच्छी मांग है। उन्होने अपने उद्बोधन में अधिकारी, कर्मचारियों को किसानों को सभी शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि किसान किसी भी समस्या या शिकायत होने पर सीधे संपर्क  कर सकते हैं। उन्होने किसानों से गौठानों में पैरादान करने का आव्हान भी किया।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!