Breaking News

वोरा ने किया दो स्थानों पर एल्केलाइन वाटर फिल्टर मशीन का लोकार्पण : जिला अस्पताल और आयुर्वेदिक अस्पताल में वोरा की विधायक निधि से स्थापित की गई हैं दोनों मशीनें

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा की विधायक निधि से ज़िला चिकित्सालय और आयुर्वेदिक अस्पताल में 6-6 लाख लागत की एल्केलाईन वाटर फिल्टर मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन से मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनो को भी शुद्ध पानी मिलेगा। विधायक अरुण वोरा ने आज फिल्टर मशीनों को आम जनता के लिए समर्पित किया। वाटर फिल्टर मशीनों में लगी स्क्रीन पर लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करने डिस्प्ले की व्यवस्था भी की गई है।

वोरा के जन्मदिन के मौके पर आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रमों के बीच वोरा ने ज़िला चिकित्सालय और आयुर्वेदिक अस्पताल मे मरीजो का हाल-चाल पूछा। वोरा ने आयुर्वेदिक अस्पताल में पन्चकर्म चिकित्सा से इलाज करा रहे 13 वर्षीय दिव्यांग बालक मोहित सागर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वोरा ने मोहित को मिठाई खिलाकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जिला चिकित्सालय में भर्ती देवलाल यादव का बेहतर इलाज करने दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ प्रकाश मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ वाय के शर्मा, अर्बन बीएमओ डॉ खन्डेलवाल, ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जीबी तिवारी, डॉ लक्ष्मी मार्कन्डेय, युवा कांग्रेस नेता सन्दीप वोरा, एल्डरमेन राजेश शर्मा, सुमित गुप्ता, एल्डरमेन हरीश साहू, उत्तर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महीप सिह, पार्षद अमित देवांगन, एजाज खान, राहुल राजपूत, राहुल गोस्वामी, पृथ्वी चन्द्राकर, शाश्वत कोमल शर्मा, सोनू राजपूत, राज ठाकुर, स्टाफ नर्स सिस्टर वीणा राजपुरिया, सहायक भिलेन्द्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!