द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 22 नवंबर को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव (बसंतपुर) में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया। डायलिसिस यूनिट के शुभारंभ होने से मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। शासन द्वारा 50 लाख रुपए की लागत से जिला अस्पताल में 5 डायलिसिस यूनिट की स्थापना से सुदूर वनांचल क्षेत्र सहित अन्य जिलों के मरीज भी लाभान्वित होंगे।

डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा बढऩे पर यह बीमारी गंभीर हो जाती है और किडनी ठीक से कार्य करना बंद कर देती है। इस बीमारी के इलाज में काफी खर्च हो जाता है। इसी समस्या से राहत दिलाने में यह डायलिसिस यूनिट कारगर साबित होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
