Breaking News

डायरिया मरीजों की संख्या 91 : उपचार के बाद 21 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया : मरीजों को राहत देने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, 24 घंटे हो रही निगरानी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भिलाई शहर के वृन्दानगर, जे.पी.नगर, शारदापारा और न्यू संतोषीपारा कैम्प क्षेत्र के आसपास डायरिया की स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम ने 60 एएनएम, 11 सुपरवाईजर और 3 बीईटीओ, 25 मितानिनो की डयूटी लगाई है। रोज  ए.एन.एम. गृह भेंट दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हे वार्डवार डायरिया के मरीजों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था करने और मामूली दस्त होने पर ओ.आर.एस. घोल बनाने व दवा वितरण करने कहा गया है।
यू.पी.एच.सी. बैकुण्ठधाम में कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। आपातकालीन नं. 0788-4230397 से संपर्क किया जा सकता हैं। अस्पताल में चौबीस घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।
नोडल अधिकारियों को विभिन्न कार्याे का प्रभारी बनाया गया है। रिपोर्टिग हेतु आईडीएसपी नोडल डॉ. एस. के. मेश्राम, शहरी हमर क्लीनिक के डॉक्टरों की डयूटी लगाई गई है। प्रबंधन हेतु डॉ एस. के जामगडे की ड्यूटी औषधि और अन्य सामग्री प्रबंधन हेतु डीपीएम पद्माकर शिंदे, शासकीय व निजी संस्था की रिपोर्ट एकत्रित कर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को करने रितिका सोनवानी एपिडेमिलाजिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है।
इन अस्पतालों में भर्ती हैं मरीज

शहरी प्राथमिक स्वा. केन्द्र बैकुण्ठधाम भिलाई, सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई, पं. जवाहर.लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 भिलाई, भिलाई नर्सिग होम भिलाई, जिला चिकित्सालय दुर्ग, अम्बे अस्पताल पावर हाउस भिलाई, बी. एम. शाह अस्पताल भिलाई में मरीजों को भर्ती किया गया है। अब तक कुल 91 मरीज भर्ती हुए, जिसमें से अब तक 21 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!