Breaking News

किसान सम्मान समारोह में उमड़ा जैनसैलाब : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने धान बेचने आए किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा

  • बैंक अध्यक्ष ने किया बेमेतरा के पदुमसरा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

द सीजी न्यूज

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने आज बेमेतरा जिले के धान उपार्जन केन्द्र पदुमसरा का औचक निरीक्षण किया। समिति में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की और उनसे समस्याओं की जानकारी लेने के बाद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि खरीदे गए धान की सिलाई और स्टेकिंग प्रतिदिन किया जाए। अधिकारी कर्मचारी सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाए।

बेमेतरा जिला के नवागढ़ विधानसभा के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति दाढ़ी और कुरदा में कृषक सम्मान समारोह में भी राजेंद्र साहू शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे थे। समारोह की अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष रेवती साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि सुरेन्द्र तिवारी, संतोष अग्रवाल वरिष्ठ कृषक प्रकाश नारायण त्रिपाठी, पूर्व समिति अध्यक्ष संजय तिवारी, जनपद सदस्य अर्पित गुप्ता, शकुन मुलचंद चन्द्राकर, संतचाई जागरदास डेहरे, मोन्दु तिवारी विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र तिवारी अध्यक्ष समिति दाढ़ी, दीपक चौथे अध्यक्ष समिति कुरदा सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक गुरुदयाल बंजारे ने कहा है कि धान का समर्थन मूल्य कम होने से पहले बहुत कम धान खरीदी होती थी, लेकिन जब से कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी 2500 रु. की है, धान का रकबा दुगुना हो गया है। पूरे प्रदेश में उपार्जन केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। इससे किसानों को धान बेचने अपने गांव से अधिक दूर नहीं जाना पड़ता। बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत उपार्जन केन्द्र 22 से बढ़कर 44 हो गया है। धान खरीदी की शुरूवात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार द्वारा किया गया। पहले समितियों में टोकन के लिए लाइन लगाना पड़ता था। अब मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टोकन की सुविधा किसानों को दी जा रही है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों का हमेशा सम्मान करती है। छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। भूमिहीन मजदूरों को 7000 रु. की आर्थिक सहायता दी जा रही है। आने वाले समय में धान का समर्थन मूल्य 2800/ रु. क्विंटल किया जाएगा, जिससे किसानों को और अधिक लाभ होगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के कार्यकाल में भी किसानों का 72000 करोड़ का कर्जा माफ किया गया था। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने पहला हस्ताक्षर किसानों की कर्जमाफी में किया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम के स्कुल खोले जा रहे हैं, ताकि गरीब किसान का बच्चा भी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ सके।

राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसान आर्थिक रूप से सक्षम है। किसानों द्वारा अपने बचत अमानत को जमा करने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की मांग जगह-जगह की जा रही है। उन्होने अधिकारी, कर्मचारियों से किसानों को सभी शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसान उनसे सीधे संपर्क कर सकते है साहू ने ग्रामीणों से गौदान को पैरादान करने का अपील किया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!