Breaking News

बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई : कांग्रेस और बुद्धिष्ट समाज के पदाधिकारियों ने किया नमन

द सीजी न्यूज

आज 6 दिसम्बर को संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर बुद्धिष्ट समाज और कांग्रेस पदाधिकारियों ने नमन किया। कलेक्टोरेट परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने भारत का संविधान बनाया। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही वे कई भाषाओं के जानकार भी थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के खिलाफ समाज में अभियान चलाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और समान व्यवहार के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा, नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, रत्ना नारमदेव, निकिता मिलिंद, बुद्धिष्ट समाज के अध्यक्ष रामजी रंगारी, ज्ञानू बांगड़े, ममता मेश्राम, अलका चौहान, तुषार घरडे, अशोक मेहरा, मोहम्मद रफीक, दिलीप ठाकुर, ब्रजमोहन तिवारी, अनूप पाटिल, निरूपमा सिंह, एनी पीटर, कल्याण ठाकुर, राकेश साहू, महेश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!