- मुख्यमंत्री सरायपाली के बलौदा और ग्राम भंवरपुर में आमजनों से करेंगे भेंट-मुलाकात, जानेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के अंतर्गत 7 दिसंबर को महासमुंद जिले के विधानसभा क्षेत्र सरायपाली में आमजनों के बीच पहुंचकर शासकीय कार्यक्रम और योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन का फीड बैक लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल 7 दिसंबर को सुबह 9 बजे गरियाबंद जिले में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करेंगे। विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10.50 बजे गरियाबंद के नवीन पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 11.30 बजे महासमुंद जिले के तहसील सरायपाली के ग्राम बलौदा स्थित हाईस्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम बलौदा में 11.35 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम बलौदा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और महासमुंद जिले के तहसील बसना के ग्राम भंवरपुर स्थित हेलीपेड में दोपहर 1.45 बजे पहुंचेंगे। सीएम दोपहर 2.20 से 3.50 बजे तक ग्राम भंवरपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3.55 बजे ग्राम भंवरपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 4.05 बजे सरायपाली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सरायपाली में शाम 6.30 से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
