Breaking News

मुख्यमंत्री आएं और माईक जनता के हाथ में हो … ऐसा पहले कभी नहीं हुआ : भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा विधानसभा के ग्राम देवरबीजा में आयोजित भेंट-मुलाकात में कहा कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री आए और जनता के हाथ में माइक हो। जनता अपनी बात बताती है, हम उनसे बात करते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हम जनता से सीधा संवाद करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन ने अनेक योजनाएं बनाई हैं। इनका लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं, यह जानने विधानसभाओं में जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए भेंट-मुलाकात आयोजित की जा रही है, जिसमें ग्रामीण उन्हें शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ और अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर अपनी बात रखते हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान भी इस कार्यक्रम में हो रहा है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

उन्होंने कहा कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं के लाभ पहुंचे। कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचा। कर्ज माफी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि जब योजना लागू की तब कुछ किसान जो धान बेच चुके थे, उनके पैसे भी ऋण माफी में वापस कराए। लगभग 12 सौ करोड़ रूपए वापस किए गए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से कर्ज माफी के बारे में पूछा, लोगों ने हाथ उठाकर एक स्वर में हां कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त किसानों को जरूरत के समय में मिलती है, जब खेती, किसानी और त्यौहार के समय सबसे ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। इससे किसानों को कभी दिक्कत नहीं होती। चार किश्त में राशि दी जाती है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत देवरबीजा में नवीन उप-तहसील और ग्राम सल्धा में जिला सहकारी बैंक के शाखा स्थापना की घोषणा की। उन्होंने देवरबीजा में सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन (टाउनहॉल), ग्राम हरदी से लाटा तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण, परपोड़ा हाईस्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल में और प्राथमिक शाला खम्हरिया एम के पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन, केशडबरी में धान खरीदी उप-केंद्र और ग्राम पंचायत घोटमर्रा में उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा ग्राम सल्धा में शिवनाथ नदी में तटबंध निर्माण की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

वर्मी कम्पोस्ट बेचकर भुनेश्वरी ने ली सेकेण्ड हैण्ड कार

भेंट-मुलाकात के दौरान सांकरा की भुनेश्वरी ने बताया कि उनका समूह वर्मी खाद बना रहा है। अब तक 5 लाख 38 हजार का वर्मी कम्पोस्ट बेच चुके हैं। समूह के सभी सदस्यों की अच्छी आमदनी हो रही है। भुनेश्वरी ने बताया कि सेकेंड हैंड कार ली है। केशडबरी गांव के रामखिलावन साहू ने बताया कि मेरे पास ढाई एकड़ जमीन है। 2 लाख 36 हजार रुपये का कर्ज माफ हो गया है। अपने परिवार के बारे में उन्होंने बताया कि मुझे घर चलाने में बहुत सुविधा हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

गोबर बेचकर खोला फैंसी स्टोर, लगाई मिनी राईस मिल – भारती वर्मा ने बताया कि मैंने गोबर बेचकर फैंसी स्टोर खोला है। साथ ही मिनी राइस मिल भी खोला है, जिससे आमदनी अच्छी हो रही है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा की। चिखली गांव के रामखिलावन वैष्णव ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिला है। अब तक तीन किश्त मिल चुके हैं, योजना से बहुत मदद हो रही है। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के लाभान्वित बलराम पटेल ने बताया नियमित लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने पूछा पैसा कितना लगता है, इस पर बलराम ने कहा – कि पैसा काबर लगही कका।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में बताया और कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इस योजना में 20 लाख रूपए तक की सहायता दी जाती है, यह बहुत अच्छी योजना है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा तृप्ति राजपूत ने बताया कि मैं देवरबीजा में पढ़ती हूँ। अंग्रेजी में बात करते हुए तृप्ति ने कहा कि हमारे स्कूल में प्रॉपर प्लेग्राउंड है। अच्छी पढ़ाई है। पहले मेरा स्कूल काफी दूर था, अब बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात में आमजनों से मुलाकात के दौरान स्थानीय व्यक्ति ने अपनी आंख से जुड़ी समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लेते हुए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!