द सीजी न्यूज
इंदिरा मार्केट व स्टेशन रोड़ से डिवाईडर हटाने के लिए व्यापारियों ने आज दुर्ग शहर महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात की। इस मुद्दे को लेकर महापौर से भी समर्थन व सहयोग मांगा गया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने व्यापारियों को हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। महापौर ने कहा कि डिवाईडर से व्यापार व बाजार पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को लेकर वे स्वयं चिंतित है। महापौर ने ऑनलाइन व्यापार व ग्राहकों के दूसरे शहर के बाजारों की ओर पलायन के प्रति चिंता जताई।
महापौर ने कहा कि दुर्ग निगम व्दारा कुछ ऐसे प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है जिससे ग्राहक दुर्ग शहर के बाजारों की ओर वापस लौट सकें। महापौर ने कहा कि कुछ व्यवहारिक दिक्कते हैं, इसलिए डिवाइडर हटाने में थोड़ा समय जरूर लग सकता है, लेकिन डिवाईडर हटाने के लिए कोई ठोस कदम जरूर उठाया जाएगा। व्यापारियों ने महापौर से कहा कि डिवाईडर पूरी तरह हटाया जाए और पूर्व की स्थिति बहाल की जाए।
महापौर से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में अनिल बल्लेवार, बसंत कुमार मोदी, राज आढ़तिया, पवन बड़जात्या, दिलीप मारोटी, सुरजीत सिंह सलूजा, विनेश वाघेला, राकेश गोलछा, दिनेश सुराना, श्रीनिवास शर्मा, सन्नी मोहनानी, जगदीश केवलतानी, टीकमदास मोहनानी, नवीन कुमार अठवानी, राजा सेलकाॅम, निदीश खण्डेलवाल, विंसेंट डिसूजा, किरण पटेल, विनय वर्मा, विजय सचदेव, निखिल मोहनानी, बालानी जी, नवकार कटपीस, सतीश जसवानी, धरम सिंह, शंकर साहबानी, दिलशाद खान, शेख फैजुद़दीन, किंग मोबाईल, कृष्णा जींस, एन.के. मोदी, हरिभाई टांक, विनोद सचदेव, नियाज मंसूरी, इम्तियाज भाई, संजय चोपड़ा, अनुज चंद्राकर, एजाज मंसूरी, मोंटू, सीटू आदि व्यापारीगण शामिल थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
