मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिये हैं। सीएम ने कहा कि भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का विस्तार किया जाए। सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाईट, वाहन पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश देते हुए सीएम ने पेयजल हेतु मंदिर के बाहर और अंदर वाटर फिल्टर लगाने के निर्देश भी दिये।
सीएम भूपेश बघेल ने मंदिर की बाउंड्रीवाल को आकर्षक बनाने, बाउंड्रीवाल में रामकथा को आकर्षक तरीके से उकेरने और तालाब में समुद्र मंथन और भगवान विष्णु की मूर्ति के सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिये। इसके अलावा मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य उद्यान विकसित किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

