मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला शिक्षिका व समाज सुधारक स्व. सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नारी मुक्ति की प्रणेता रही सावित्री बाई फुले ने रूढ़ि और परम्पराओं की बेड़ियों को तोड़कर पढ़ने और आगे बढ़ने की राह दिखाई। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया, बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। छुआछूत विरोध, स्त्री अधिकारों की लड़ाई और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्त्री अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
Check Also
शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की
THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
