द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ विधानसभा में भूपेश बघेल सरकार द्वारा लाए गए नए आरक्षण विधेयक को पारित किये जाने के बावजूद अभी तक राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर न करने के विरोध में कल 3 जनवरी को कांग्रेस ने जन अधिकार रैली निकालने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में रैली निकाली जाएगी। रैली को 70 समुदायों के प्रमुखों ने समर्थन दिया है। आदिवासी आरक्षण को लेकर राज्यपाल के पास लंबित विधेयकों के मुद्दे पर कांग्रेस रैली का आयोजन कर रही है। रैली में 90 विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
इधर, दुर्ग शहर में भी रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने तैयारियां शुरू हो गई हैं। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने 3 तारीख को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में होने वाले जन अधिकार महारैली के संबंध में वार्ड स्तर पर बैठक लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आम जनता से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। वार्ड नंबर 37 आजाद वार्ड, वार्ड नंबर 39 कचहरी वार्ड, वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड, वार्ड नंबर 55 पुलगांव वार्ड, वार्ड 34 शिवपारा वार्ड में बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में शामिल होने प्रेरित किया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमंत तिवारी, अनीस रजा, पार्षद श्रद्धा सोनी, नजहत परवीन, हेमेश्वरी निषाद, समय लाल साहू, पूर्व पार्षद शकुन ढीमर, कन्या ढीमर, रतन निषाद, लल्लू साहू, नंदलाल निषाद, दिनेश साहू, रोमन निषाद, पूर्व पार्षद खोरबाहरा निषाद, ईश्वर यादव, कपिल निषाद उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

