Breaking News

जनदर्शन : लोन के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत करने पहुंचा किसान : पुत्र की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मां ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जनदर्शन में आज किसान के साथ लोन दिलाने वाले एजेंट द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला आया। आवेदक ने बताया कि उसके साथ  लाखों की धोखाधड़ी की गई। जिला बेमेतरा में काम करने वाले एजेंट द्वारा 12 लाख गबन किया गया। आवेदक ग्राम ढेकापुर खम्हरिया का निवासी है। आवेदक का कहना है कि एजेंट ने कई किसानों को लोन दिलाने का कार्य किया है। उसी से आवेदक ने भी देना बैंक बेरला से 2017 में 24 लाख का लोन लिया।

इसके बाद 12 लाख रुपए की राशि चेक के माध्यम से प्राप्त हुई। शेष राशि का चेक नहीं दिया गया। एजेंट से संपर्क करने पर उसने चेक बाद में देने की बात कही। बाद में उसी एजेंट ने फर्जी हस्ताक्षर कर चेक के 12 लाख रुपए निकाल लिए। आज आवेदक के नाम से 30 लाख रुपए का नोटिस तामील किया जा रहा है। आवेदक इस धोखाधड़ी की वजह से आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से परेशान है। आवेदक का कहना है कि उसके अलावा कई किसान एजेंट द्वारा ठगे गए हैं। उसने न्याय की मांग की। कलेक्टर ने आवेदन एस.पी. डॉ. अभिषेक पल्लव को प्रेषित किया है।

एक अन्य आवेदन के अनुसार पुत्र की किडनी फेल होने पर उसकी मॉ किडनी डोनेट करने तैयार है। इंदिरा नगर निवासी महिला ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। रिश्तेदारों से मदद लेकर 2 वर्ष से पुत्र का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल सुपेला, रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर और मित्तल हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई जैसे संस्थानों में किया गया। लेकिन अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। कलेक्टर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मॉ को यथासंभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने त्वरित रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया और शासन की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से आवेदक को लाभ दिलाने कहा।

एक सामाजिक सेवा संस्था ने जनदर्शन में प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदुषण को रोकने के लिए आवेदन लगाया। कलेक्टर ने आवेदन को संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया और मानक प्लास्टिक के उपयोग को और बढ़ावा दिया जाए इसके लिए प्रचार-प्रसार व समय-समय पर निगम अमले द्वारा कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया। आज जनदर्शन में 86 आवेदन प्राप्त हुए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!