Breaking News

ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का काम दो साल बाद भी अधूरा : विधायक वोरा ने अधिकारियों की लगाई क्लास

द सीजी न्यूज

16 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का कार्य 24 माह बाद भी अधूरा है। गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर सहित अधिकारियों के साथ ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के अधूरे कार्यों का जायजा लिया। विधायक वोरा ने धीमी गति से निर्माण कार्य पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पूर्व ट्विनसिटी की जनता को पिकनिक स्पॉट की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राशि की स्वीकृति देते हुए भूमिपूजन किया गया था। 18 माह के भीतर यह कार्य पूर्ण हो जाना था, लेकिन दो साल बाद भी कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है।

वोरा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 3 माह के भीतर पिकनिक स्पॉट का कार्य पूर्ण किया जाए। समय सीमा के साथ कोई समझौता न किया जाए। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, अल्ताफ अहमद, महीप सिंह भुआल, राजकुमार साहू, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, प्रवीण चंद्राकर, निगम के अभियंता प्रकाश थवानी, आर के पांडेय उपस्थित थे।।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!