द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में 90 साल की वयोवृद्ध सिंधु ताई से मुलाकात की। सिंधु ताई 30 साल पहले हॉस्पिटल से रिटायर हुईं सिंधु ताई के अस्पताल से जुड़ाव और उनके सेवाभाव के बारे में जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए। सीएम ने सिंधु ताई के पास जाकर मुलाकात की। सीएम भूपेश बघेल ने उनके समर्पण भरे सेवा कार्यों की सराहना की। सीएम ने सिंधु ताई के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना भी की। सिंधु ताई ने मुख्यमंत्री को दादा बनने पर बधाई दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
