द सीजी न्यूज
कसारीडीह वार्ड 42 में 9 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन पूर्व पार्षद प्रकाश गीते ने किया। भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पूर्व पार्षद प्रकाश गीते ने बताया कि कसारीडीह वार्ड के गली नंबर 5 में सड़क सीमेंटीकरण कार्य की मांग काफी समय से की जा रही थी। प्रकाश गीते ने बताया कि पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार भूमिपूजन कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा किया जाना था। व्यस्तता के कारण विधायक और महापौर नहीं आ सके। उन्होंने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने कहा, ताकि नागरिकों को समय पर बेहतर आवागमन के लिए सीमेंट सड़क की सुविधा मिल सके।
विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर नगर निगम द्वारा इस कार्य की स्वीकृति दी गई। टेंडर प्रक्रिया के बाद यह कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर वार्ड की पार्षद मनी गोविंद गीते को स्थानीय नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले माह ही हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

