Breaking News

महिला स्व सहायता समूहों और सीआरपी का सम्मान : समूहों के सशक्तिकरण के लिए भूपेश सरकार है प्रतिबद्ध : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा गठित दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों के स्व सहायता समूह की महिलाओं हेतु महिला सम्मेलन सह सीआरपी सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया। आयोजन में दुर्ग शहर के 60 वार्डों से 1500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से प्रबंधक, सामुदायिक संगठक सहित सभी वार्डो के सीआरपी उपस्थित रहे।

सभी वार्डों से चयनित सामुदायिक स्रोत व्यक्ति के रूप में महिलाएं कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर शामिल हुईं। वोरा ने सहायता समूह की महिलाओं को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिला स्व सहायता समूहों की पहली बार कर्ज माफी की गई है। साथ ही गौठान योजना, सी मार्ट योजना के माध्यम से लगातार महिला समूहों को रोजगार उपलब्ध करवाने की योजनाएं शासन द्वारा सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं। राज्य शासन की अनेकों योजनाएं स्व सहायता समूहों के लिए विशेष रूप से संचालित हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में सभी वार्डों से आए हुए सीआरपी को शाल/श्रीफल एवं नव वर्ष का कैलेंडर भेंट देकर उनके द्वारा वार्डो में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने-अपने अनुभव विधायक के साथ साझा किया। धर्मपत्नी मंजू वोरा के साथ उपस्थित विधायक वोरा ने महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि वे शहर के विधायक होने के साथ-साथ एक भाई की तरह महिलाओं की समस्याओं का निदान करने के लिए सदैव तत्पर हैं।

विधायक अरुण वोरा ने विभिन्न स्व सहायता समूह को एचडीएफसी बैंक के माध्यम से 21 लाख से अधिक की राशि का चेक वितरित किया। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी महिला समूहों के कार्यों की सराहना की । महिला कांग्रेस से प्रीति मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आयोजन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, अपर्णा क्षत्रिय, उषा सिंह व अन्य विभागीय पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!