द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जनवरी को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत ग्राम खपरी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे इससे पहले सुबह 10 बजे खपरी में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला तखतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
